
तेल ग्रंथियों द्वारा अतिरिक्त sebum स्राव इस समस्या के पीछे मुख्य कारण है| मुहाँसे आम तौर पर पीठ, कंधे , चेहरे और गर्दन पर होते हैं|
मुहांसों के इलाज के लिए मार्केट में कई तरह के लोशन एवं दवाईया उपलब्ध है परंतु वे समय लेती है या फिर असर ही नहीं करती | कई प्रकार की प्राकृतिक विधियों का इस्तेमाल करके आप मुहांसों से बहुत जल्दी छुटकारा पा सकते है|
पानी :
पानी का उपयोग ज्यादा से ज्यादा मात्रा में करें | दिन में कम से कम 3 लिटर पानी जरूर पिये|
तनाव से बचे और शरीर को पूरा आराम दे|
बर्फ :
बर्फ का उपयोग मुहांसों की लाली कम करने,सूजन कम करने और मुहांसों को फेलने से रोकने के लिए किया जा सकता है| यह प्रभावित क्षेत्र में रक्त परिसंचरण में सुधार लाने में मदद करती है|इसके अलावा ये त्वचा के छिद्रो को कस कर त्वचा पर जमा गंदगी और तेल को दूर करने में मदद करती है| आप आइस क्यूब्स या फिर कुचली हुयी बर्फ का उपयोग अपनी सुविधा अनुसार कर सकते है | इस काम को करने के लिए बर्फ के टुकड़ो को एक कपड़े में बांध ले और प्रभाहीत त्वचा पर कुछ सेकेंड्स के लिए फेरे| कुछ मिनट प्रतीक्षा करें ओर फिर से इस विधि को दोहराए |
नींबू:
मुहाँसे दूर करने का दूसरा सबसे बड़िया तरीका है नींबू का जूस जो की विटामिन C का भरपूर स्त्रोत है |नींबू का रस मुहांसों को जल्दी सूखने में मदद करता है | हमेशा बोतल की व्जाय ताजे नींबू के रस का ही परयोग करें क्यों कि इसमें परिरक्षकों (Preservatives)का उपयोग नहीं होता|
- सुखी ओर साफ रूई को नींबू के रस में भिगो कर सोने से पहले मुहांसों पर लगाए|
- आप नींबू के एक चम्मच में एक चम्मच दालचीनी चुरे की मिलाकर मुहांसों पर लगाए ओर सुबह गुनगुने पानी से धो दें | संवेदनशील त्वचा वाले व्यक्ति इस विधि का प्रयोग ना करें|
चाय के पेड का तेल :
चाय के पेड़ का तेल मुहांसों के लिए उत्कृष्ट दवा है |इसमें जीवाणु रोधी गुण होते है और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते है जो कि त्वचा की समस्याओं का मुख्य कारण है | साथ ही, pimples की लालिमा और सूजन को कम करने, blackheads और whiteheads को सूखने में भी मदद करता है|
- कॉटन का साफ पीस तेल में भिगो कर प्रभावित त्वचा पर लगाए |15-20 मिनट के बाद मुह धो लें|
- इसके अलावा आप चाय के पेड़ के तेल कि कुछ बुंदों में 1 चमच्च एलोवीरा जेल को मिला कर मुहांसों पर लगाए| इसे 20 मिनट तक सूखने दे ओर फिर मुह धो दें|
टूथपेस्ट :
दैनिक उपयोग में आने वाले टूथपेस्ट को भी आप मुहांसों के इलाज के लिए इस्तेमाल कर सकते है| बर्फ की विधि के साथ ये विधि बहुत कारगीर सीद्ध होती है | सफेद टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें और जेल टूथपेस्ट के प्रयोग से बचें।
भाप(स्टीम):
भाप का उपयोग बहुत ही बढ़िया होता है विशेषकर तब जब आप मुहांसों से पीड़ित हो | भाप इंसान की त्वचा के रोम खोल देती है और त्वचा को सांस लेने देती है |ये रोम में से बैक्टीरिया निकाल कर ,तेल और गंदगी से छुटकारा दिलाकर संक्रमण फेलने से रोकती है|
लहसुन:
लहसुन एक एंटीवायरल ,रोधी,एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट एजेंट है जो मुहांसों के तेज़ी से उपचार में मदद करता है|लहसुन में मोजूद सल्फर भी मुहांसों को जल्दी ठीक करने में मदद करता है |
एक टिप्पणी भेजें