डेंगू (Dengue Fever ) | कारण लक्षण और उपाय

Posted by अटपटी ख़बरे

 डेंगू एक मच्छरों से फेलने वाला बुखार है जो की डेंगू नामक वाइरस से फेलता है | इसके मुख्य लक्षण बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द और शरीर पर एक खास किस्म के चकत्ते पड़ना शामिल है| ये रोग हर साल दुनिया में लगभग 10 करोड़ लोगो की जान लेता है | भारत में भी हर साल इस भयानक बीमारी का तांडव देखने को मिलता है | इस बीमारी से बचाव के लिए अधिक से अधिक जागरूकता फेलाई जानी चाहिए ताकि इस भनायक बीमारी से बचा जा सके|

डेंगू फेलने के कारण :
डेंगू स्पर्श करने ,साथ खाना खाने या साथ बेठने से नहीं फेलता| डेंगू बुखार(Dengue Fever) Aedes aegypti नामक मादा जाती के मच्छर के काटने से होता है| डेंगू ग्रसित व्यक्ति का खून पीने के बाद यदि वही मच्छर किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है तो वो व्यक्ति भी संक्रिमित हो जाता है|

Aedes aegypti एक विशेष प्रकार की विशेषताओ वाला मच्छर होता है जो इस प्रकार है:
  • यह मच्छर अक्सर दिन में ज्यादा सक्रिय होते है|
  • घर में रखे हुये शांत या जमे हुये पानी में प्रजनन करते है |
  • पानी सुख जाने के 12 महीनो तक इनके अंडे जीवित रहते है|
  • गटर के जमे हुये गंदे पानी में कम प्रजनन करते है |
  • यह मच्छर ज्यादा ऊंचाई तक नहीं उड़ते|
  • इनके शरीर पर धारिया बनी होती है|
  • ये मच्छर ठंडे ओर छावदार स्थान पर रहना पसंद करते है|
  • ये मच्छर अक्सर अपने प्रजनन क्षेत्र के 200 मिटर के दायरे में ही उड़ते है|


डेंगू के लक्षण : 
जोखिम और लक्षणों की शुरुआत के बीच का समय 3 से 14 दिनों का है , लेकिन सबसे अधिक़तर यह 4 से 7 दिनों का होता है | प्रारंभिक लक्षण आम तौर पर हल्के होते हैं हालांकि तेज बुखार भी शामिल हो सकता हैं|
कुछ मुख्य लक्षण है:
  • कंपन के साथ बुखार चढना |
  • आंखो में जलन |
  • बदन दर्द / शरीर का टूटना |
  • भूक का कम लगना |
  • उल्टिया या दस्त लगना |
  • चमड़ी पर लाल रंग के धब्बे पड़ना |
  • गंभीर स्तिथि में आँख, नाक में से खून भी निकल सकता है

डेंगू (Dengue Fever) का इलाज़:
  • डेंगू की रोकथाम का सबसे बड़ा इलाज जानकारी और परहेज(Prevention) है |
  • डॉक्टर की राय ले ओर नियमित स्वास्थय जांच करवाए |

बचाव के उपाय :
  • जानकारी ही बचाव है |
  • आसपास पानी इकठा होने ना दें |
  • घर में कीटनाशक का छीडकाव नियमित तौर पर करें |
  • रात को सोते समय मच्छर दानी का प्रयोग करें |
  • ऐसे कपड़ो का इस्तेमाल करें जिनमें शरीर पूरा ढका रहे |
  • Platelet Count घटने ना दें ओर खान पान पर विशेष ध्यान दें | kiwi फ्रूट का उपयोग आप platelet count को बढ़ाने के लिए कर सकते है |
  • अपने आसपास का वातावरण स्वछ बनाए रखें तथा लोगो को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें |
  • मच्छर विरोधी उपकरणों  electric mosquito bat, repellent cream, sprays etc. का इस्तेमाल करे |
  • खिड़की और दरवाजो को बंद करके रखें और बाहर से लाने वाली चीजों को अच्छी तरह साबुन से धोने के बाद ही इस्तेमाल करें |






Related Post



एक टिप्पणी भेजें