टूथपेस्ट एक फायदे अनेक

क्या आप जानते है की हमारी दिन की शुरुआत करने वाले टूथपेस्ट को हम अपनी दैनिक जरूरतों के दौरान कई उपयोगों में ला सकते है | आइए जाने की हम टूथपेस्ट का उपयोग कौन-कौन से कामों को करने में कर सकते है :
  • टूथपेस्ट का उपयोग आप अपने मोबाइल की स्क्रीन को साफ करने में भी कर सकते है |
  • बालों और कपड़ो में फंसी च्यूइंग गम को निकालने के लिए भी टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है | 
  • कपड़े से दाग को दूर करने के लिए भी आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते है |
  • जूतो को साफ करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है |
  • लकड़ी से बने फ़र्निचर पर बने पानी के धब्बो को भी टूथपेस्ट की सहायता से हटाया जा सकता है |
  • प्याज ,लहसुन इत्यादि काटने के बाद आपका इस्तेमाल अपने हाथ धोने के लिए कर सकते है |आपके हाथो से उनकी गंध चली जाएगी |
  • लकड़ी पर परमानेंट मार्कर से बने निशानो को भी आप टूथपेस्ट की मदद से दूर कर सकते है |
  • टूथपेस्ट का इस्तेमाल आप इलैक्ट्रिक आइरन की तली को साफ करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकता है |
  • टूथपेस्ट का इस्तेमाल CD/DVD इत्यादि को साफ करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते है |
  • इसके अलावा आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल अपने कम्प्युटर कीबोर्ड को साफ करने के लिए भी उपयोग में ल सकते है |

यदि आप एलपीजी कनैक्शन उपभोक्ता है तो ये जानकारी आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है

यदि आप एलपीजी कनैक्शन उपभोक्ता है तो ये जानकारी आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है | क्या आप इस बात से अवगत है की एलपीजी कनैक्शन के साथ आपको बीमे का लाभ भी मिलता है | शायद नहीं ,केवल 10 में से 2 उपभोक्ताओ को ही इस बारें में जानकारी होती है | आपके लिए यह जानना अत्यंत आवश्यक है की आपका एलपीजी कनैक्शन दुर्घटना बीमा के साथ आता है |

एलपीजी सिलिंडर से होने वाली किसी भी दुर्घटना होने की स्थिति में आप मुवावजा क्लैम कर सकते है | सामूहिक दुर्घटना होने की स्थिति में ये राशी ज्यादा हो सकती है | दुर्घटना के बाद इलाज का सारा खर्च गैस कंपनी द्वारा उठाया जाता है | परंतु जानकारी न होने के कारण अमुमन ऐसा नहीं होता | जानकारी के अभाव में लोग इस सुविधा का प्रयोग ही नहीं करते और न ही इसकी जानकारी कंपनी को देते है |

एलपीजी कंपनी (तेल कंपनिया ) और एलपीजी वितरक(गैस एजेंसी) तीसरी पार्टी देयता बीमा Third Party Liability Insurance) करवाते है | इसके लिए उपभोक्ता से किसी भी प्रकार का प्रीमियम नहीं लिया जाता | रसोई गैस दुर्घटना के शिकार लोगों को अपनी स्थानीय गैस एजेंसी ( वितरक) से भी बीमे का दावा कर सकते हैं।
कुछ कंपनियो का बीमा कवरेज का विवरण नीचे दिया गया हैं

व्यक्तिगत दुर्घटना कवर - प्रति व्यक्ति 5 लाख रु / घटना ।
चिकित्सा व्यय मैक्स कवर – 15 लाख रुपये/ घटना ।
संपत्ति के नुकसान को कवर - 1 लाख रुपए प्रति घटना


अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें  


तनाव से मुक्ति | Stress relief

भागदौड़ के इस समय में जरूरी है खुद को स्वस्थ रखना और इसके लिए जरूरी है शरीर को सम्पूर्ण
आराम देना | थोड़े से समय में भी आप अपने शरीर को आराम दे सकते है और तनाव से मुक्ति पा सकते है | और सबसे बड़ी बात की आप को ये सब करने के लिए किसी स्पा में जाने की जरूरत नहीं है |

मेडिटेट करें :
तनाव से मुक्ति का सबसे अच्छा और सरल उपाय मेडिटेट करना है | मेडिटेट करने से आपका मस्तिस्क ज्यादा लचीला बनता है और तनावमुक्त बना रहता है (मनोवैज्ञानिक रोबी मेल्लर हार्टमैन , पीएचडी, जो की शिकागो में स्वास्थ्य और कल्याण कोच है )
ऐसा करना एकदम सरल है | फर्श पर आप सीधे लेट जाएँ और अपनी आंखे बंद कर ले| अपना ध्यान केन्द्रित करके एक सकारात्मक मंत्र जैसे कि “ॐ " शब्द का उचारन करें |
गहरी सांस लें :
5 मिनट का ब्रेक ले और अपना धायन अपने श्वासों पर केन्द्रित करें | सीधे लेट जाएँ और अपने पेट पर अपने दोनों हाथ रख ले | अपने नाक से गहरी सांस ले और अपने मस्तिस्क और पेट में उसका आभास करें |
गहरी सांस लेने से आपकी हृदय गति कम हो जाएगी और आपकी रक्तचाप(BP) भी सामान्य अवस्था में आ जाएगी |

उपस्थित रहें :
5 मिनट अपने व्यवहार और जागरूकता पर धायन केन्द्रित करो | अपने चेहरे से टकराती हुयी हवा को महसूस करें और चलते हुये कदमो का भूमि से स्पर्श महसूस करें | आप जितना समय अपने ध्यान पर केन्द्रित करेंगे आप उतना ही तनाव से मुक्त रहेंगे |

सामाजिक बने :
आपका सामाजिक नेटवर्क आपको तनाव से मुक्त रहने में एहम भूमिका अदा करता है | दूसरों से फोन की व्जाय आमने-सामने बैठ कर बात करें | क्या हो रहा है? क्या चल रहा है ? साझा करें। अपने संबंध मजबूत रखते हुए आप नए परिप्रेक्ष्य (Perspective)प्राप्त कर सकते हैं

शरीर को स्कैन करें :
तनाव से आने वाले प्रभावों को महसूस करें और पता लगाए की तनाव का असर सबसे ज्यादा कौन से अंगो पर पद रहा है |

दबाव हटाए :
10 मिनट के लिए एक गर्म चादर अपनी गर्दन के चारों ओर कंधों पर रखें |अपनी आँखें बंद कर ले और अपने चेहरे ,गर्दन ,सीने, और पीठ की मांसपेशियों को आराम दे |

ज़ोरदार हँसी :
एक जोरदार हंसी सिर्फ आपका मानसिक बोझ ही हल्का नहीं करती बल्कि यह कोर्टिसोल ,शरीर के तनाव हार्मोन को भी कम करती है | इसके अलावा हँसी एंडोर्फिन नामक मस्तिष्क के रसायनों को बढ़ावा देती है जो आपके मन को खुश करने में बहुत उपयोगी होता है |


मधुर संगीत सुने :
रिसर्च से पता चला है की संगीत सुनकर आप रक्तचाप , हृदय गति, और चिंता को कम कर सकते हैं | अपने पसंदीदा गानो की एक सूची तैयार करें और तनाव के क्षणों में उनका इस्तेमाल करें |

आभारी रहे  :
अपने जीवन में हुयी सभी अच्छी चीजों को याद रखे | नकारात्मक विचारों को मन में ना आने दें | एक बच्चे की मुस्कान, एक धूप से भरे दिन ,बहते दरिया इन सब चीजों को महसूस करें | जीवन के हर पल का जश्न मनाए

धूम्रपान छोड़ने के लिए START प्लान | STOP Smoking

धूम्रपान एक बहुत बुरी लत है जो लग तो बड़ी आसानी से जाती है परंतु छोडनी बहुत मुश्किल होती है | कुछ लोग जब धूम्रपान छोड़ना चाहते है तो तरह-तरह की तरकीबे अपनाते है और कभी-कभी तो इस लत को छोड़ते-छोड़ते किसी दूसरी लत के ही आदि हो जाते है | उन्हे अक्सर ऐसे सुझाव सुनने को मिलते है जो कभी कभी तो बहुत हास्यास्पद होते है जैसे की कोई कहता है की जब तुम्हारा मन धूम्रपान को करें तब गाजर का धूम्रपान करो जबकि ये संभव ही नहीं | धूम्रपान छोड़ने के लिए जरूरी है धूम्रपान छोड़ने के विकल्पो को अधिक से अधिक जानना | आपको जितनी अधिक विकल्पो की जानकारी होगी उतना जल्दी आप अपने आप को इस लत से छुटकारा दिलाने के लिए तैयार कर पाएंगे | सही योजना और प्रबंधन आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है |

क्यों धूम्रपान छोड़ना नहीं है आसान?
तम्बाकू धूम्रपान भौतिक और मनोवैज्ञानिक दोनों प्रकार की लत है | सिगरेट में मौजूद निकोटीन एक अस्थायी नशे की लत प्रदान करता है| निकोटिन का नियमित इस्तेमाल आपके शरीर को प्रभावित करता है | मस्तिष्क को निकोटीन "अच्छा लगने लगता है" और फलस्वरूप लोग इसे अपनी बोरियत, तनाव, अवसाद, चिंता के साथ मुकाबला करने का एक तरीका मान बैठते है और धूम्रपान के आदी हो जाते हैं। मनुष्य इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेता है और धीरे-धीरे पूर्ण रूप से इसका आदि हो जाता है |

आपकी व्यक्तिगत धूम्रपान रोकने की योजना

धूम्रपान छोड़ने का सबसे अच्छा तरीका है आपका अपने मन से फ़ेसला लेना |जब तक आप खुद से मन नहीं बना लेते तब तक आप इस लत से छुटकारा नहीं पा सकते | आप अपने लिए समय निकाल कर आत्मचिंतन करें की आपको धूम्रपान छोड़ने के क्या फायदे है? या फिर आपकी ज़िंदगी में कौन से बदलाव आ सकते है | आपके अपने सुझाव और तकनीक ही आपके लिए सबसे फायदेमंद हो सकते है | और जब आप आत्मचिंतन कर लें फिर शुरू करें ये START प्लान|

START प्लान :

S : (Set a quit date) छोड़ने की एक तारीख निर्धारित करें |
धूम्रपान छोड़ने की एक तारीख निर्धारित करें | इस लत को छोड़ने की प्रेरणा के खत्म होने से पहले इस लत को छोड़ने की समय-सीमा निर्धारित करें | आप जिस स्थान पर भी ज्यादा धूम्रपान करते है उस स्थान पर कुछ समय के लिए जाना बंद करें ताकि आप अपने आप को तैयार कर सकें |

T = Tell family, friends, and co-workers that you plan to quit (अपने परिवार ,दोस्तो ,सहकर्ताओ को बताएं की आप धूम्रपान छोड़ना चाहते है )
 उन्हे बताएं की धूम्रपान छोड़ने के लिए आपको उनके समर्थन और प्रोत्साहन की जरूरत है | ऐसे व्यक्ति की तलाश करें जो या तो धूम्रपान ना करता हो या फिर वो भी धूम्रपान छोड़ रहा हो | आप दोनों एक दूसरे से किसी न किसी माध्यम से इस लत से छुटकारा पाने में मदद प्राप्त कर सकते हैं|

A = Anticipate and plan for the challenges you'll face while quitting (छोड़ने के दौरान आने वाली चुनोतीयों के लिए योजना बनाए)
धूम्रपान छोड़ने वाले लोग अक्सर धूम्रपान छोड़ने के 3 महीनो के भीतर ही पुनः धूम्रपान करने लगते है | अपने आप को निकोटिन से होने वाले कुप्रभावों से सचेत रखे ताकि मन में दोबारा इसका खयाल भी न आ सके |

R = Remove cigarettes and other tobacco products from your home, car, and work (अपने घर, कार, और काम से सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पादों निकाल दें)
पुरानी सिग्रेटेस ऐशट्रे , माचिस को बाहर फेंक दे (कोई आपातकालीन पैक ना हो)। अपने कपड़ो ,गाड़ी ,घर को अच्छी तरह से साफ करें |

T = Talk to your doctor about getting help to quit (मदद प्राप्त करने के लिए अपने डॉक्टर से बात करें)

इस लत से छुटकारा पाने के लिए चिकित्सक की मदद अवशय ले |

आइए जाने कौन सा राज़ छुपा है सब्जियों और फलो के रंगो में

जुकाम और फ्लू को रोकने के लिए रंगीन खाना खाइये | आपके खाने में जितनी ज्यादा हरी सब्जिया और फल शामिल होंगे उतने ही भरपूर मात्रा में आपको विटामिन और खनिज प्राप्त होंगे | आइए जाने फलो और सब्जियों के रंगो के कारण पाये जाने वाले गुणो के बारें में :

लाल रंग

कभी सोचा हे की टमाटर ,तरबूज़ या फिर माणिक लाल और सुंदर गुलाबी रंग के अंगूरो को लाल रंग कौन देता हे? यह लाइकोपीन नामक एक एंटीऑक्सीडेंट है जो समय के साथ पड़ने वाले प्रभावों ,कोशिकाओ के नुकसान को कम करने में मदद करता हे | अधिक एंटीऑक्सीडेंट का सेवन आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने, हृदय रोग और कैंसर जैसी पुरानी बीमारियों को दूर करने तथा क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता हे |


नारंगी और पीले रंग

नारंगी और पीले रंग के फल और सब्जिया जैसे की मीठे आलू ,गाजर ,आम ,शिमला मिर्च इत्यादि बीटा-कैरोटीन नामक एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते है। मनुष्य का शरीर बीटा-कैरोटीन को विटामिन A में बदल देता है जो की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है और इसके साथ ही आंखों, त्वचा की भी रक्षा करता है |

हरा रंग 
हरे रंग के फल और सब्जिया जैसे की पालक, हरा साग, गोभी, ब्रोकोली इत्यादि विटामिन A और विटामिक C से भरपूर होते है | शरीर की प्रतिरक्षा बढ़ाने में सबसे ज्यादा योगदान विटामिन C का रहता है जो शरीर को सर्दी से लड़ने में मदद करती है | लेकिन विटामिन ए प्रतिरक्षा प्रणाली को विनियमित करने में मदद करती है | इन महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी आपको सर्दी और फ्लू जैसे संक्रामक रोगों के जोखिम में डाल सकती है |

नीले और बैंगनी
इस रंग के समूह में खाद्य पदार्थों फाइबर और प्रतिरक्षा बूस्टर में उच्च होते हैं | एंटीऑक्सीडेंट एंथोसायनिन इन्हे ये बेंगनी रंग प्रदान करता है | इस शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के कारण ही ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी, क्रनेबेर्री, चेरी, नीले रंग से बैंगनी शतावरी रंग में बदल जाते है |


दीपावली के दौरान कैसे करें स्वास्थ्य की देखभाल ? | "शुभ- स्वस्थ दीपावली"

दीपावली एक खुशियो का त्योहार है और इसे सम्पूर्ण हर्ष और उल्लास के साथ मनाना चाहिए | एक छोटी सी योजना और थोड़ा सी अतिरिक्त देखभाल के साथ आप एक स्वस्थ दीवाली का आनन्द उठा सकते है | कैसे रखे शरीर कि देखभाल आइए जाने :

मिठाईयो से बचे |
 
ये बात शायद बहुत से लोगो को बुरी लगे परंतु त्योहारो के आते ही मिलावटी मिठाईयो कि उत्पादकता बढ़ जाती है ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा मिलावटी मिठाई बेच कर मुनाफा कमा सके | इसलिए जितना हो सके मिठाईयो से परहेज करें या कौशिश करें कि मिठाई घर पर बनी हो | खोये से बनने वाले उत्पादो से दूर रहे या घर पर बने खोये का इस्तेमाल करें | पेठे का इस्तेमाल किया जा सकता है या फिर बेसन से बने उत्पादो का |

खुद को हाइड्रेटेड रखें |

कुछ लोग इस बात का ही पता नहीं चला पाते कि वे भूखे है या फिर प्यासे | परंतु अपने आप को हाइड्रेटेड रखना भी बहुत जरूरी है | कोल्ड ड्रिंक इत्यादि का सेवन करने कि वजाय ताज़ा जूस, दूध , नारियल का पानी या फिर नींबू पानी का सेवन करें | दिन में कम से कम 2-3 लिटर पानी जरूर पिये |

शरीर को आराम दे |

अपने शरीर को भरपूर आराम दे और दीवाली के दिन सफर करने से बचे | तयोहारों के बीच हम अक्सर अपने स्वास्थ्य को अनदेखा करते है जो हुमे नहीं करना चाहिए |

प्रदूषण से बचे |

पटाखो से निकलने वाला धुआँ आपके लिए नुकसानदेयक हो सकता है | पटाखे इत्यादि का उपयोग सावधानी से करे और बच्चो को अकेले इसका इस्तेमाल ना करने दे | किसी भी प्रकार कि दुर्घटना से बचे | और हो सके तो ग्रीन दीवाली का हिस्सा बने |

मन को प्रसन्न रखे :

जो खुशी दूसरों को खुशी देने में है वैसी खुशी कन्ही और नहीं | खुशिया बांटने से बढ़ती है इसलिए खुशिया बांटें और खुद भी खुश रहे |

आप सभी को हमारी पूरी टीम कि ओर से दीपावली कि हार्दिक सुभकामनाए | आपकी दीपावली मंगलमय हो “शुभ दीपावली”

फल खाने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

रात के खाने के बाद स्ट्रॉबेरी और दही का मिश्रण खाना किसे पसंद नहीं या फिर ताज़े कटे हुये फल। लेकिन क्या आप फलों का सेवन कभी भी कर सकते है ? या फिर फल खाने का भी कोई सही समय होता है? परंतु कुछ लोगो के अनुसार उन्हे खाने का कोई स्थिर समय नहीं होता | जब मन करें तब ही खाने के लिए उचित समय है | परंतु समय और नियमानुसार लिया गया आहार आपके स्वास्थ्य का निर्धारण करता है | आइए जाने फल खाने से संबधित कुछ तथ्य :

फल खाने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है ?
फल खाने के लिए सबसे अच्छा सुबह है | एक गिलास पानी के बाद सुबह फल का सेवन कर सकते है | खाना खाने के एकदम बाद फल नहीं खाने चाहिए क्यों कि इंका पाचन अच्छी तरह से नहीं हो पता और पोषक तत्व भी अच्छी तरह से अवशोषित नहीं हो पाते | आपके भोजन और फलाहार में कम से कम 30 मिनट्स का अंतराल होना चाहिए | मधुमेह या अम्लता वाले व्यक्ति को खाने से 1 घंटा पहले या फिर 2 घंटे बाद फलों का सेवन करना चाहिए |

क्या अन्य खाद्य पदार्थों के साथ फलों का मिश्रण कर सकते हैं ?
आप फलों को दहीं या फिर नमक के साथ मिश्रण करके ले सकते है परंतु तभी तक जब तक आप अपच या अम्लता की तरह किसी भी पाचन समस्या से ग्रसित नहीं है | अनानास, संतरे, तरबूज या अनार जैसे फलों
को आप सलाद के साथ मिश्रण कर सकते हैं | जामुन और सूखे मेवे के मिश्रण में भी कोई बुराई नहीं है |


आम फलों की शेल्फ-लाइफ :
केला: तीन-चार दिन
सेब: एक सप्ताह तक
नाशपाती: पांच-छह दिन
पपीता: दो-तीन दिन (परिपक्वता पर निर्भर करता है)
चीकू : दो दिन (परिपक्वता पर निर्भर करता है)

आइए जाने खाना खाने के सही समय के बारें में


भोजन करना अपने आप में एक सरल काम हो सकता है लेकिन खाने में की गयी सरल गल्तिया एक बड़ा बदलाव ला सकती है | हमारे लिए यह जानना बहुत आवशयक है की खाना खाने का सही समय कौन सा है | कई बार हम अपने नाश्ते में देरी करते है या हम अपना नाश्ता ही नहीं करते | सोने से कितनी देर पहले आप खाना खाते हैं? आप भोजन के बीच कितना अंतराल देते है ? ये सब बाते आपके स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालती है | आपका स्वास्थ्य मुख्य तौर पर आपके खान-पान पर ही निर्भर करता है |

आइए जाने खाना खाने के सही समय के बारें में :

नाश्ता :
  • उठने के 30 मिनट के भीतर ही नाश्ता कर ले|
  • नाश्ता करने के लिए आदर्श समय 07:00 है
  • नाश्ता सुबह 10:00 बजे से पहले करे |
  • नाश्ते में प्रोटीन युक्त आहार सुनिश्चित करें

दोपहर का भोजन :
  • दोपहर का भोजन करने के लिए आदर्श समय 12:45 है
  • कोशिश करें की आपके नाश्ते और दोपहर के भोजन के बीच कम से कम 4 घंटे का अंतराल हो |
  • दोपहर का भोजन 4:00 बजे से पहले करें |

रात्री का भोजन :
  • रात्री का खाना खाने के लिए आदर्श समय 7:00 बजे से पहले है |
  • आप अपने खाने और सोने के बीच कम से कम तीन घंटे का अंतराल रखिए |
  • रात्री का खाना 10:00 बजे से पहले ही करें |
  • सोने से करीब खाने से आप नींद की गुणवत्ता के साथ हस्तक्षेप कर सकते हैं |
  • रात को हल्का और कम भोजन करें |

व्यायाम से पहले :
  • खाली पेट कभी व्यायाम न करें(विशेष रूप से वजन प्रशिक्षण)
  • व्यायाम से पहले खाने में प्रोटीनयुक्त सैंडविच , प्रोटीनयुक्त शेक, गेहूं की रोटी , फलों का इस्तेमाल कर सकते है |

पंजाबी बनी कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स में तीसरी आम भाषा

टोरेंटों : चार साल पहले पंजाबी को कनाडा की तीसरी सबसे आम भाषा के रूप में मान्यता दी गई थी लेकिन अक्टूबर में 20 पंजाबी बोलने वाले उम्मीदवारों के संसद में चुने जाने के बाद, कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स में भी अंग्रेजी और फ्रेंच के बाद पंजाबी को आधिकारिक तौर पर आम भाषा के रूप में मान्यता दी गई है | अक्टूबर,19 के आम चुनाव के बाद कुल में से भारतीय मूल के 23 सांसदों को निर्वाचित किया गया था जिनमे से तीन पंजाबी में बात नहीं करते ।


कनाडा के 2011 राष्ट्रीय परिवार सर्वेक्षण के मुताबिक, 430,705 कनाडाई लोग पंजाबी है जो की कनाडा की आबादी का कुल 1.7 % है | इसके अलावा 20 पंजाबी बोलने वाले सांसद हाउस ऑफ कॉमन्स में 6 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करते हैं

जीवन की राह

यह जीवन की राह निराली है ,
कहीं सेहरा है तो कहीं हरियाली है |

कभी मंज़िले भी रास्ता भटक जाती है ,
तो कभी राह खुद मंजिल बन जाती है|

कोई महफिल में तन्हा रह जाता है,
तो कोई तनहाई में भी मुस्कुराता है|

जब वक़्त था तब और कुछ नहीं था ,
अब सबकुछ है बस वक़्त नही है|

सच, यह जीवन की राह निराली है ,
कहीं सेहरा है तो कहीं हरियाली है |