असफलता से सफलता की ओर | How to Convert Failure into Success ?

Posted by अटपटी ख़बरे

विफलता अपने आप में सफलता की ओर एक कदम है। यह एक सबक है। एक चुनौती है। एक मौका है। हम में से प्रत्येक इंसान किसी न किसी काम में कभी न कभी जरूर असफल हुया होता है चाहे वो व्यापार हो,प्यार हो कोई परीक्षा हो या फिर रिश्तो को निभाने में ही। महत्वपूर्ण बात यह है कि आप कैसे अपनी विफलताओं से सीख सकते हैं और उसे एक सकारात्मक सोच में बदलते है। ये है निराशा को आशा और असफलता को सफलता में बदलने का मूल मन्त्र:
F (Forget): भूल जाएँ।
A (Accept): स्वीकार करें।
I (Investigate): जांच करें।
L (Look): विकल्प ढूँढे।
U (Understand): समझिए।
R (Re-evaluate): फिर से आंकलन करें।
E (Entrust): फिर से कोशिश करने के लिए खुद को सौंप दें।

F (Forget): भूल जाएँ।
पिछली असफलताओ के बारें में भूल जाएँ। असफलताओ से मिली सीख को याद रखे और उस सीख को याद रख कर सफलता की और बढ़े। अपनी विफलता को याद कर कर के निराश न हो।

A (Accept): स्वीकार करें।

अपने द्वारा की गयी गल्तियो को सविकारें और पता लगाने की कोशिश करें की योजनबद्ध तरीके से काम करने के बाद भी आफ सफल क्यों नहीं हुये।

I (Investigate): जांच करें।
उन कारणो की जांच करें जो आपकी असफलता का कारण बनी। ऐसा करने से भविष्य में आप ऐसी गल्तियो को दोहराएंगे नहीं।

L (Look): विकल्प ढूँढे।
अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक तरीकों या समाधान के लिए देखो। याद रखें: थॉमस एडीसन
ने प्रकाश बल्ब की खोज करने से पहले 14,000 से अधिक असफल प्रयोग किए थे। याद रखें: दृढ़ता सफलता की कुंजी है।

U (Understand): समझिए।
इस बात को मन पर कभी भी हावी न होने दे की आप एक असफल आदमी है। अपनी कमियो और ताकतों को पहचानिए। आप ने क्या गलत किया उसे समझे। क्या व्यक्तिगत लक्ष्य स्थापित करने में आगे बढ़ने के लिए सुधार करने की जरूरत है।

R (Re-evaluate): फिर से आंकलन करें।
हर छोटे से छोटे पहलू का पुनः आंकलन करें। हो सकता है की आपको अपने उद्देशय तक पहुँचने में कुछ कार्य या कदम दूर करने की जरूरत हो। खुद के साथ ईमानदार बने रहे और निष्पक्ष सोचे। निर्धारित करें की आपका गंतव्य क्या है और कैसे आप उस तक पहुँच सकते है।

E (Entrust): फिर से कोशिश करने के लिए खुद को सौंप दें।
भले ही आप कितनी बार असफल हो अपने उद्देशय को फीका न पड़ने दे। फिर से कोशिश करने के लिए खुद को सौंप दें। सही दिया में लिया गया हर कदम आपको अपनी मंजिल तक ले जाएगा। याद रखना : यह एक मैराथन है दौड़ नहीं।

Related Post



Ram ने कहा…

nice article on conversion of failure into success
Motivation

एक टिप्पणी भेजें